मेरे दफ्तर की खिड़की से दिखता है। एक चौपाल। वहाँ बैठा एक साधु करता है भाविष्य का व्यपार। पास में है उसके एक तोता जो आकाश में उड़ते पंछियो को देख देख रोता। साधु का रोज़ का आना जाना था। गली के मोड़ पर उसका ठिकाना था। आते जाते लोगो को तोते की आवाज से बुलाता। सही था या गलत था पर साधु सभी के दिल का हाल जानता था। सभी आते थे अपनी अपनी उलझने कर।
Posts
Showing posts from October, 2016
- Get link
- X
- Other Apps
By
mtarunmehta
-
आया था जब वो मेरे जीवन में सब को उसका बेसब्री से इन्तेजार था। पल पल तड़पता पर ये वक़्त काट नहीं पाता । वो लम्हा भी खास था क्योंकि वो सिर्फ मेरे ही पास था। जब तुम आये इस दुनिया में एक नया एहसास कराया। वॊ वक़्त भी अजीब था जो मेरे करीब था। अपने नन्हे कदमो से तुमने मुझे नई दुनिया की राह दिखाई। अपने साथ चालाते चालाते मेरे भूले बचपन की याद भी दिलाई। वही खेल खिलोने जो कभी मेरे पास थे आज फिर मेरे को पुकार रहे है तुम्हारी वजह से। कभी यादो में भूला बचपन आज एक बार फिर मुझे बच्चा बना रहा है। तुम एक एहसास हो जीवन की एक नई शुरुवात का।