आने वाली खुशियां चोखट पर दस्तक देने को तैयार है। पुरानी यादे हमारे आँगन में बेशुमार है। कल फिर खुशियां हमारे लिए हजारो रंग लाएगी। हर बार की तरह वो भी एक दिन बीती बात हो जाएगी। नए साल के जश्न में हम ऐसे खो जायेगे। पुरानी यादो के ग़मो के छीटे भी याद नहीं आएंगे। फिर शुरू होगा त्यहारो का मेला जहाँ हम घूमने जायेगे। हर बार की तरह दोस्तों के संग चाट पकोड़ी खायेगे। नए साल की पहली सर्दी का जश्न हम बनायेगे। अपने अपने घरो को फूलो से सजायेंगे। बरसात के मॊसम में कागज की क़िश्ती भी बनायेगे। गर्मियों मै आम तोड़ने नानी के घर भी जायेगे। कुदरत के इन रंगों में ये साल भी बीत जाएगा। फिर एक बार नए साल का मॊसम आएगा।
Posts
- Get link
- X
- Other Apps
By
mtarunmehta
-
मेरे दफ्तर की खिड़की से दिखता है। एक चौपाल। वहाँ बैठा एक साधु करता है भाविष्य का व्यपार। पास में है उसके एक तोता जो आकाश में उड़ते पंछियो को देख देख रोता। साधु का रोज़ का आना जाना था। गली के मोड़ पर उसका ठिकाना था। आते जाते लोगो को तोते की आवाज से बुलाता। सही था या गलत था पर साधु सभी के दिल का हाल जानता था। सभी आते थे अपनी अपनी उलझने कर।
- Get link
- X
- Other Apps
By
mtarunmehta
-
आया था जब वो मेरे जीवन में सब को उसका बेसब्री से इन्तेजार था। पल पल तड़पता पर ये वक़्त काट नहीं पाता । वो लम्हा भी खास था क्योंकि वो सिर्फ मेरे ही पास था। जब तुम आये इस दुनिया में एक नया एहसास कराया। वॊ वक़्त भी अजीब था जो मेरे करीब था। अपने नन्हे कदमो से तुमने मुझे नई दुनिया की राह दिखाई। अपने साथ चालाते चालाते मेरे भूले बचपन की याद भी दिलाई। वही खेल खिलोने जो कभी मेरे पास थे आज फिर मेरे को पुकार रहे है तुम्हारी वजह से। कभी यादो में भूला बचपन आज एक बार फिर मुझे बच्चा बना रहा है। तुम एक एहसास हो जीवन की एक नई शुरुवात का।
- Get link
- X
- Other Apps
By
mtarunmehta
-
घर लौटते हुए पंछी हमें यह बताते है। शाम होने को आई अब हम अपने घर जाते है। दिन का सूरज भी थक कर जाता है। चंदा मामा भी अपने घर की खिड़की से मुस्कुराता है। हम भी कभी अपने दोस्तों के संग पढ़ने जाते थे। खेलने कि जल्दी मै बस्ते मैदान मै ही छोड़ आते थे। कुल्फी कि ठण्डक के लिए कक्षा के भाग जाते थे। गुरु जी कि छड़ी से बचते बचाते कक्षा मै घुस जाते थे। वो दिन भी बड़े अजीब थे। खिलौनो के हम करीब थे। पड़ने से हम कतराते थे। हर शाम पतंग लूटने जाते थे।
- Get link
- X
- Other Apps
By
mtarunmehta
-
पतंग सी ज़िंदगी । .......... पतंग सी ज़िंदगी, जितनी चाहे डोर बढ़ा लो । दुनिया भर के ग़मो को भुलाकर , मुटठीभर खुशियो से काम चला लो। जिंदगी की दौड़ में कब कौन छूट गया, पता न चला। आने वाली पीढ़ी को चलो, हंस के गले लगा लो। काश वक्त हमारा गुलाम होता, चाँद तारों को हम से भी काम होता। हम भी आकाश में घूमने जाते, पूरी रात चाँद पर बिताते। सारा बचपन हमने चाँद को देखा, पर आज रात चाँद से सुनहरी, धरती का दीदार होगा। ख़्वाब ये बचपन का कभी तो सच होगा। ख़्वाब ये बचपन का कभी तो सच होगा। ऐसा कोई विमान हमारे आँगन में भी होगा। हम घर से उड़ चलेंगे दूर आकाश की ओर, तब धरती को हमारा इंतज़ार भी होगा। प्रकृति का दस्तूर है निराला, मानव को सारा जीवन धरती पर ही है बिताना। आसमान के तारे सदा चमकेंगे, पर मानव को एक दिन मिट्टी में है मिल जाना। ख़्वाब ये बचपन का कभी तो सच होगा। चाँद पर भी कभी हमारा घर होगा। तारो के संग घूमने जाएंगे । धरती का सबसे तेज चक्कर लगाएगे । साथ हमारे होगा यादों का मेला, जब वापस हम धरती पर आएंगे । तो...