पतंग सी ज़िंदगी । .......... 

पतंग सी ज़िंदगी, जितनी चाहे डोर बढ़ा लो ।
दुनिया भर के  ग़मो को भुलाकर ,  मुटठीभर  खुशियो से काम चला लो।

जिंदगी की दौड़ में कब कौन छूट गया,  पता न चला।
आने वाली पीढ़ी को चलो, हंस के गले लगा लो।

काश वक्त हमारा गुलाम होता, चाँद  तारों को हम से भी काम होता।
हम भी आकाश में घूमने  जाते,   पूरी रात चाँद पर बिताते।

सारा बचपन हमने चाँद को देखा, पर आज रात चाँद से सुनहरी, धरती का दीदार होगा।
ख़्वाब ये बचपन का कभी तो सच होगा।
ख़्वाब ये बचपन का कभी तो सच होगा।

ऐसा कोई विमान हमारे आँगन में भी होगा।
हम घर से उड़ चलेंगे दूर आकाश की ओर, तब धरती को हमारा इंतज़ार भी होगा।

प्रकृति का दस्तूर है निराला, मानव को सारा जीवन धरती पर ही है बिताना।
आसमान के तारे सदा चमकेंगे, पर मानव को एक दिन मिट्टी में है मिल जाना।

ख़्वाब ये बचपन का कभी तो सच होगा।
चाँद पर भी कभी हमारा घर होगा।
तारो के संग घूमने जाएंगे ।
धरती का सबसे तेज चक्कर लगाएगे ।

साथ हमारे होगा यादों  का मेला, जब वापस हम धरती पर आएंगे ।
तो ये पल हमेशा याद आएंगे ।

टूटा  तारा देख हम सबको बतलायेंगे, ये हमारा पुराना यार है।
जिसको हम कभी भूल न पाएंगे ।
ख़्वाब ये बचपन का कभी तो सच होगा।

सितारों से हमारा याराना भी होगा।
तारे हमें देख देख यू मुस्कुराते हैँ ।
मानो जैसे  वो हमें अपने पास बुलाते हैँ ।

आज भी हम रातों  को उनसे बातें  करते हैँ ।
जल्दी ही मिलने आयेगे यही ख़्वाब देखते है ।

ख़्वाब ये बचपन का कभी तो सच होगा।
ख़्वाब ये बचपन का कभी तो सच होगा।
------------------------------------------------

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog