आने वाली खुशियां चोखट पर दस्तक देने को तैयार है।
पुरानी यादे हमारे आँगन में बेशुमार है।कल फिर खुशियां हमारे लिए हजारो रंग लाएगी।
हर बार की तरह वो भी एक दिन बीती बात हो जाएगी।
नए साल के जश्न में हम ऐसे खो जायेगे।
पुरानी यादो के ग़मो के छीटे भी याद नहीं आएंगे।
फिर शुरू होगा त्यहारो का मेला जहाँ हम घूमने जायेगे।
हर बार की तरह दोस्तों के संग चाट पकोड़ी खायेगे।
नए साल की पहली सर्दी का जश्न हम बनायेगे।
अपने अपने घरो को फूलो से सजायेंगे।
बरसात के मॊसम में कागज की क़िश्ती भी बनायेगे।
गर्मियों मै आम तोड़ने नानी के घर भी जायेगे।
कुदरत के इन रंगों में ये साल भी बीत जाएगा।
फिर एक बार नए साल का मॊसम आएगा।
Comments
Post a Comment