मै आवारा पंछी ....... 

मै आवारा पंछी जो सरहद पार कर गया ।  
न जाने कैसे अपनी मंजिल से भटक गया । 

अपनी मंजिल  की  तलाश मेँ जल्दबाजी कर गया।
पता न लगा कब अपने यारों  से दूर किस मोड़ पर बिछड़ गया।
आगे मेरे नीला आसमान था, पीछे मेरा छूटा परिवार था।
जो बादलों  के  बीच कहीं खो गया।

आखें  मेरी नम थी, मन थोड़ा परेशान था।
अनजाने आसमान मेँ एक परिंदे से टकरा गया। 
उसने मुझे पास बुलाया, अपने साथ घर ले आया।
घर उसका छोटा था, परिंदा वो मोटा था।

उसने मुझे खाना खिलाया, चादर ओढ़ा कर प्यार से सुलाया।
सवेरे मुझे किसी ने ज़ोर  से हिलाया, मै  छटपटाया याद न था।
मै खो गया हूँ, आँख खुली तो चारो ओर पिंजरा  ही पाया।

वो एक शिकारी था, परिंदा उसका पाला  हुआ एक ख़िलाड़ी था।
जो भटके हुए पंछियो को फँसाता और अपने साथ घर ले आता।

परिंदा वो पछताया मुझे फंसा देख खूब  गिड़गिड़ाया।
ये उसकी मजबूरी थी, उसकी माँ काफी बूढ़ी थी।
एक पंछी के बदले चार दिन का दाना था।
यही उसका फ़साना था।

एक दिन ऐसा भी आया बूढ़ी माँ का दिल घबराया
उसने हमें पास बुलाया
शिकारी की आँख से बच कर दूर उड़ जाने का रास्ता दिखलाया।

आज हम आजाद है।
पिंजरे में किसी की नहीं बंद जान है।
हम संग उड़ने जाते हैं । 
भटके हुए पंछियो को रास्ता दिखाते  हैं ।  

मै आवारा पंछी जो सरहद पार कर गया। ……………………………

Comments

Popular posts from this blog